फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरु में समग्र शिक्षा के तहत बैठक का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Thu, 12 Jun 2025 04:52 PM IST

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सरु में समग्र शिक्षा के तहत बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समस्त ब्लॉक परियोजना अधिकारियों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को ईमानदारी से अपने कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि एफआरए के तहत स्कूलों के जमीन स्वीकृति के मामले बिना विलंब भेजें। ताकि, इन स्कूलों के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सकें। उन्होंने स्कूलों में खेल मैदान से संबंधित जानकारी भी जुटाई। साथ ही इस बारे उचित दिशा निर्देश जारी किए। उपाुक्त ने समस्त विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिएं है कि वे सरकारी स्कूलों में गुणवत्ता पूर्वक शिक्षा बनाए रखने के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें