फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: जय सिंह बोले- चंबा मेडिकल कॉलेज में हालात बेहद खराब

अंकेश डोगरा Updated Mon, 27 Oct 2025 06:51 PM IST

प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में हालात बेहद खराब है। मगर सदर विधायक की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। विधायक सिर्फ अपने मनोरंजन की ओर ध्यान दे रहे है। सोमवार को पत्रकारवार्ता के दौरान जय सिंह ने कहा कि चंबा मेडिकल कॉलेज में दवाइयां नहीं मिल रही है। इसके अलावा टेस्ट भी नहीं हो रहे है। मगर विधायक द्वारा इस ओर कोई व्यवस्था नहीं जा रही है। कहा कि कुछ समय पहले विधायक ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था और कमियों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। मगर अभी तक यह कमियां पूरी नहीं हो पाई है। एक तरफ जहां मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था लचर है तो वहीं, दूसरी तरफ जिला में कानून की भी धज्जियां उड़ रही है। प्रदेश सरकार के राज में युवतियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने सरकार और विधायक से आग्रह किया है कि वे मनोरंजन छोड़कर व्यवस्था बेहतर करने के लिए प्रयास करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें