फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: कई घंटों से चांजू नाले में फंसा था कुत्ता, ऐसे हुआ सफलतापूर्वक रेस्क्यू

अंकेश डोगरा Updated Sat, 14 Jun 2025 02:59 PM IST

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत चांजू में मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक बेजुबान जानवर की जान बचाई गई। निर्माणाधीन 48 मेगावाट चांजू-तृतीय एसीएनसी पावर प्रोजेक्ट की टीम ने नाले के बीचोंबीच फंसे एक कुत्ते को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। बताया जा रहा है कि कुत्ता कई घंटों से चांजू नाले में फंसा हुआ था और पानी के तेज बहाव के कारण बाहर नहीं निकल पा रहा था। स्थिति की जानकारी मिलते ही प्रोजेक्ट टीम हरकत में आई। साइट इंचार्ज विनोद राणा और मैकेनिकल इंचार्ज सतपाल शर्मा के नेतृत्व में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बड़ी सावधानी से कुत्ते को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने टीम की तत्परता और दया भाव की सराहना की है। यह घटना इस बात का प्रमाण है कि संवेदनशीलता केवल इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि बेजुबानों के प्रति भी कर्तव्य निभाना जरूरी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें