मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बाथरी के पटना मोड़ पर दिल्ली-चंबा रूट की वोल्वो बस और एक कार मलबे की चपेट में आई है। गनीमत रही कि मलबे और पेड़ गिरने के बाद भी सभी सुरक्षित हैं। मूसलाधार बारिश के बाद होने वाले भूस्खलन से पर्यटन नगरी डलहौजी बनीखेत, जिला मुख्यालय समेत पठानकोट से पूरी तरह से कट गई है।