फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: थाना कॉम्प्लेक्स भंजराडू में लंगर प्रसाद का भव्य आयोजन संपन्न

अंकेश डोगरा Updated Wed, 18 Feb 2026 03:39 PM IST

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर थाना तीसा के समस्त स्टाफ द्वारा शिव मंदिर, थाना कॉम्प्लेक्स भंजराडू में लंगर प्रसाद का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा लंगर प्रसाद ग्रहण किया। धार्मिक वातावरण में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और पुलिस स्टाफ ने मिलकर व्यवस्थाएं संभालीं। श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति से आयोजन स्थल दिनभर भक्तिमय माहौल में रहा। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि यह लंगर सेवा का लगातार तीसरा वर्ष है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता और स्टाफ के आपसी सहयोग से ही यह सेवा कार्य सफल हो पाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें