फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनीखेत: आषाढ़ नाग मेले में लोकनृत्यों और मधुर गीतों ने बांधा समां

जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले के अंतर्गत पधर मैदान बनीखेत में आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या रंगारंग प्रस्तुतियों और लोक संस्कृति की छटा से सराबोर रही। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ विभिन्न शिक्षण संस्थानों की छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों से हुआ। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनीखेत, केंद्रीय विद्यालय बनीखेत, लिटिल एंजल स्कूल तथा सत्य साईं पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने मंच पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पंजाबी लोकनृत्य गिद्दा, पहाड़ी नाटी, राजस्थानी और हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें