फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिमला के रिज पर गणतंत्र दिवस परेड में कदम से कदम मिलाते नजर आएंगे चंबा के 35 पूर्व सैनिक

शिमला के रिज मैदान में 12 वर्ष बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में जिला चंबा के 35 पूर्व सैनिक कदम से कदम मिलाते नजर आएंगे। रोचक बात यह देखने को मिलेगी कि 85 वर्षीय पूर्ण सिंह थापा जिले के पूर्व सैनिकों को कमांड करते नजर आएंगे। वहीं सैकेंड इन कमांड के तौर पर तिलक राज धीमान माैजूद रहेंगे। जिला चंबा के विभिन्न जगहों से ताल्लुक रखने वाले 35 पूर्व सैनिकों का चयन शिमला में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड के लिए किया गया है। पूर्व सैनिकों की वर्दी, आने-जाने और किराया सरकार की ओर से वहन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड चंबा की उपनिदेशक अनुपमा पराशर ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में जिला चंबा से पूर्व सैनिकों के दल की अगुवाई 85 वर्षीय ऑनरेरी कैप्टन पूर्ण सिंह थापा करेंगे। वे वर्तमान में ककीरा एक्स सर्विस लीग के अध्यक्ष है। सैनिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष तिलक राज धीमान ने बताया कि पूर्व सैनिक शिमला में होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस की परेड के लिए चयनित पूर्व सैनिकों ने ककीरा स्थित खेल मैदान में कदमताल का अभ्यास किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें