फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: बिलासपुर में पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण, सुबह 11 बजे तक 39% मतदान

Ankesh Dogra Updated Tue, 26 May 2026 01:05 PM IST

बिलासपुर जिले में आज पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत कुल 62 ग्राम पंचायतों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। जिला प्रशासन के अनुसार सुबह 11 बजे तक लगभग 39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि पूरे मतदान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। इस बार प्रशासन द्वारा घुमारवीं क्षेत्र में दो मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जिन्हें पिंक बूथ के रूप में विकसित किया गया है। इन बूथों की विशेषता यह है कि इनका पूरा संचालन महिला कर्मियों द्वारा किया जा रहा है। इन मॉडल बूथों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिनमें बच्चों के खेलने की व्यवस्था, पेयजल सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स और बैठने के लिए उचित टेंट शामिल हैं। प्रशासन का कहना है कि यह एक सफल और प्रेरणादायक पहल है, जिसे आगे भी अन्य क्षेत्रों में लागू किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जानकारी दी कि मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। मतदान समाप्त होते ही पंचायत स्तर की मतगणना शुरू कर दी जाएगी। एआरओ की अध्यक्षता में पूर्ण सुरक्षा के बीच काउंटिंग रूम में की जाएगी। वहीं, जिला परिषद और बीडीसी के मतों को स्ट्रांग रूम में 24×7 सीसीटीवी निगरानी और पुलिस सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखा गया है, जिनकी मतगणना 28 तारीख को होगी। घुमारवीं के मॉडल पिंक पोलिंग बूथों पर भी मतदाताओं में उत्साह देखा गया है। यहां अब तक लगभग 50 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि मतदान समाप्ति तक यह आंकड़ा 90 प्रतिशत के करीब पहुंच सकता है। मॉडल बूथ की सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर मतदाताओं में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें