फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में गणतंत्र दिवस परेड की हुई रिहर्सल

77वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस वर्ष जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन छात्र पाठशाला बिलासपुर के मैदान में किया जाएगा, जहां विभिन्न टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट की रिहर्सल जारी है। समारोह में प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। शनिवार को डीएसपी मनीष चौधरी ने पाठशाला मैदान में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने परेड रिहर्सल का निरीक्षण करते हुए संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मार्च पास्ट में पुलिस, होमगार्ड, स्कूली छात्र-छात्राएं, एनएसएस व एनसीसी कैडेट भाग लेंगे और मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। परेड के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें