फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शोभायात्रा और खूंटी गाड़कर हुआ नलवाड़ी मेले का शुभारंभ

बिलासपुर के लुहणू मैदान में सोमवार को विधिवत रूप से राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला शुरू हुआ। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण मंदिर से मेला मैदान तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने लक्ष्मी नारायण मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना की । इसके मेला बाद मैदान में बैलों की पूजा की गई और खूंटी गाड़ी, जिसके बाद मेला शुरू हुआ। मंत्री राजेश धर्माणी शिमला से बजट सत्र में भाग लेने के बाद हेलीकॉप्टर में बिलासपुर पहुंचे। जहां बिलासपुर प्रशासन की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कांग्रेस नेता जितेंद्र चंदेल, विवेक कुमार, जिला परिषद गौरव शर्मा, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एडीसी डॉ. निधि पटेल, एएसपी शिव चौधरी, एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग और डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें