फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं: सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतों का मौके पर हुआ निपटारा

घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोट पंचायत में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने पानी, राजस्व, पेंशन, सड़क सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी अनेक समस्याएं और शिकायतें मंत्री के समक्ष रखीं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि कुछ लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस अवसर पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आम जनता का समग्र विकास करना है। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याओं को सीधे उनके गांव में सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ही सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी है जो किसी कारणवश अपनी समस्याएं अधिकारियों तक नहीं पहुंचा पाते या जिनकी शिकायतें लंबे समय से लंबित रहती हैं। सरकार गांव-गांव जाकर जनता की समस्याओं का समाधान कर रही है, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें