उपायुक्त कार्यालय परिसर बिलासपुर में आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल की अध्यक्षता उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने की। उन्होंने बताया कि कांगड़ा में 4 अप्रैल 1905 को भूकंप आया था। उस दिन हजारों लोग तबाह हो गए थे। इसी कड़ी में होमगार्ड, दमकल कर्मियों और अन्य लोगों ने एक मॉक ड्रिल की। इसमें 5.2 तीव्रता वाले भूकंप की परिस्थितियां पैदा की गईं। इस दौरान क्षतिग्रस्त भवन में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।