फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर और श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्रों में हुआ भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान

Krishan Singh Updated Thu, 10 Apr 2025 02:44 PM IST

भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता व विधायक सुंदरनगर राकेश जमवाल ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है, जो राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल भी भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी मानने पर मजबूर हैं, जो पार्टी की मजबूत संगठनात्मक क्षमता और विचारधारा का प्रमाण है। राकेश जमवाल गुरुवार को बिलासपुर और श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान के तहत सम्मेलनों में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान विधायक रणधीर शर्मा और विधायक त्रिलोक जमवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर की धरती ने भाजपा को जेपी नड्डा के रूप में ऐसा मार्गदर्शक दिया है, जिन्होंने एम्स बिलासपुर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। हिमकेयर और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं से गरीबों को निःशुल्क इलाज मिल रहा है, जो भाजपा सरकार की संवेदनशील सोच को दर्शाता है। भाजपा ने कभी तुष्टीकरण की राजनीति नहीं की और अपनी विचारधारा से समझौता नहीं किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ को आधार बनाकर पार्टी ने अंत्योदय के सिद्धांत को जमीन पर उतारा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 27,000 सक्रिय सदस्य और 18 लाख प्राथमिक सदस्य हैं, जो पार्टी की व्यापक स्वीकार्यता को दर्शाते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें