फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : खेलकूद प्रतियोगिता में छात्राओं ने दी बिलासपुरी लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुति

Krishan Singh Updated Tue, 31 Oct 2023 02:06 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर में छात्र और छात्रा वर्ग की 38वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से 647 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 323 छात्र और 324 छात्राएं शामिल हैं। चार दिनों तक खिलाड़ी एथलेक्टिस, योगा, शतरंज और जूडो में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे। इस अवसर पर स्थानीय पाठशाला की छात्राओं ने स्वागत गीत, समूह गान, बिलासपुरी लोक नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीसी बिलासपुर डॉ. निधि पटेल ने किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी ओर से किए गए मार्च पास्ट की सराहना की। उन्होंने खिलाड़ियों से पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें