फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जेपी नड्डा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर हवन यज्ञ आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Mon, 02 Dec 2024 03:06 PM IST

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बिलासपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा सदर मंडल की ओर से भाजपा कार्यालय में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सदर मंडल के सभी बूथों से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा ने हवन यज्ञ कर जेपी नड्डा की लंबी आयु के लिए कामना की। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। इसके बाद भाजपा ने क्षेत्रीय अस्पताल में फल भी बांटे। इस मौके पर विधायक त्रिलोक जमवाल, सदर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें