फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चलती कार में भड़की आग, चालक ने शीशा तोड़कर बचाई जान

Krishan Singh Updated Sat, 18 Nov 2023 06:09 PM IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव गलू के गांव डोहक अमलिया में चलती कार में आग लग गई। चालक ने शीशा तोड़कर अपनी जान बचाई। इसके बाद कार पूरी तरह से जल गई। जानकारी के अनुसार शशि कुमार निवासी गांव बूखर डाकघर नघ्यार तहसील झंडूता अपनी कार में ऊना के लठयाणी से वापस घर आ रहे थे। घर से कुछ दूरी पर कार के पीछे से धुंआ निकलने लगा। आग लगने का अहसास होते ही शशि कुमार ने कार को रोक दिया। बाहर निकलने के लिए वह दरवाजा खोलने लगे, तो नहीं खुला। सुनसान जगह होने के चलते उन्हें आसपास से कोई  मदद भी नहीं मिल सकी। शशि कुमार ने सूझबूझ से काम लेते हुए किसी तरह कार का शीशा तोड़ा और समय रहते बाहर निकलने में कामयाब रहे। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। वहीं, सूचना मिलने पर तलाई थाना से एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा, उन्होंने पीड़ित के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें