बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम ने किरतपुर-मनाली फोरलेन की थापना टनल के पास नाके पर कार सवार दो युवकों को 533.6 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। युवक मंडी जिला के निवासी हैं। विशेष टीम ने नाका शनिवार सुबह लगाया था। इसी बीच मनाली की ओर से आ रही एक कार को रोका गया। तलाशी लेने पर सीट के नीचे छुपाई 533.6 ग्राम चरस बरामद हुई। युवकों की पहचान अतुल शर्मा निवासी धर्मपुर और उम्र 26 वर्ष 2. प्रिथी चंद निवासी जोगिंदर नगर के रूप में हुई है। डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने बताया कि स्वारघाट थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।