फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बारिश के बीच भी रेल लाइन की निर्माणाधीन टनल के बाहर लोगों का धरना जारी

भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की निर्मार्णाधीन टनल नंबर-17 के बाहर बारिश के बीच भी लोगों धरना पर डेट हैं। बिलासपुर के बध्यात में बन रही इस टनल के बाहर नोग गांव के लोग मांगो लेकर 13 दिन से धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को रही बारिश का पानी धरना स्थल पर बनाए पंडाल में घुस गया, लेकिन लोग धरने पर डेट रहे। धरना दे रहे लोगों और प्रशासन के बीच वीरवार को हुई बैठक विफल रही थी। बता दें कि बध्यात में बन रही टनल नंबर-17 के बाहर नोग और कुआग गांव के लोग धरने पर बैठे हैं। लोगों का कहना है कि टनल निर्माण के दौरान हो रहे कंपन से पहाड़ी के ऊपर उनके मकानों में दरारें आ रही हैं। कुछ मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वह पिछले एक साल प्रशासन से उनकी भूमि अधिग्रहण करने और क्षतिग्रस्त घरों का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आश्वासनों के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें