फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बिलासपुर में पंचायत चुनाव के दो चरण शांतिपूर्ण संपन्न, तीसरे चरण के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार

Ankesh Dogra Updated Fri, 29 May 2026 01:13 PM IST

जिला बिलासपुर में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले दो चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो चुके हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक 124 पंचायतों की मतगणना और काउंटिंग प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है तथा किसी प्रकार की बड़ी समस्या सामने नहीं आई है। उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि शनिवार को तीसरे चरण के तहत जिले की 58 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया जाएगा। इसके लिए 28 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें 21 सेंटरों को संवेदनशील तथा 7 को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।।अधिकारियों के अनुसार पिछले दोनों चरणों की तरह तीसरे चरण में भी मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया समाप्त होते ही संबंधित काउंटिंग सेंटरों में मतगणना शुरू कर दी जाएगी। वहीं बीडीसी और जिला परिषद से संबंधित मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। बताया कि तीनों चरणों के मतदान पूर्ण होने के बाद 31 मई की सुबह बीडीसी और जिला परिषद की मतगणना शुरू होगी तथा प्रक्रिया पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि पिछले चरणों में कई पंचायतों में दोपहर बाद बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्र पहुंचे, जिससे लंबी कतारें लग गईं और लोगों को गर्मी में परेशानी का सामना करना पड़ा। ऐसे में मतदाता सुबह के समय ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि उन्हें लाइन में अधिक देर तक खड़ा न होना पड़े।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें