दसवीं के परीक्षा परिणाम में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पूर्णिमा शर्मा को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बधाई दी है। बोर्ड की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला बिलासपुर की पूर्णिमा शर्मा ने सफलता का श्रेय नियमित पढ़ाई, अनुशासन और रोजाना किए गए रिवीजन को दिया है। उन्होंने बताया कि उनकी तैयारी का सबसे बड़ा आधार स्कूल में ध्यानपूर्वक पढ़ाई सुनना रहा। उनका सपना आगे चलकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का है। पूर्णिमा के पिता जोगिंदर पाल बिलासपुर में वन विभाग से जुड़े वित्त शाखा में सेक्शन ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता मंजू कुमारी गृहिणी हैं।