फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 10th Result 2026: दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली पूर्णिमा को स्कूल में किया सम्मानित

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्रा पाठशाला बिलासपुर की छात्र पूर्णिमा शर्मा ने दसवीं के परीक्षा परिणाम में प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल किया है। पूर्णिमा शर्मा के बेहतर प्रदशर्न के चलते स्कूल में खुशी की लहर है। इस उपलक्ष्य पर स्कूल में मिठाई बांटी गई। परिजनों ने भी अपनी बेटी की सफलता पर खुशी जाहिर की है। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की कड़ी मेहनत के चलते ही उसे सफलता मिली है। वहीं, पूर्णिमा शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षकों के सही मार्गदर्शन व परिजनों के आर्शीवाद से उसे सफलता मिली है। उन्होंने कहा है कि अब वह आगामी भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का सपना संजोए हुए हैं। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं। प्रधानाचार्य प्रिया पोसवाल ने कहा कि यह छात्रा शुरू से ही होनहार रही है। उन्होंने पूर्णिमा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें