फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: झंडूता के बलोह गांव में मिला संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा, देखें वीडियो

बिलासपुर जिले के उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत बलोह के गांव बलोह में शनिवार सुबह खेतों में एक संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा देखा गया। गुब्बारे पर पाकिस्तान एयरलाइन लिखा गया था जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय निवासी राजकुमार ने बताया कि सुबह के समय खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर इस गुब्बारे पर पड़ी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना तलाई को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय निवासी बलोह राजेश गौतम ने बताया कि आज हमारी ग्राम पंचायत बलोह में एक पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि है कि इसकी जांच करवाई जाए। यह एक हवाई जहाज के आकार का गुब्बारा है, जिस पर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा स्पष्ट दिख रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें