फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: मिनर्वा संस्थान ने लॉन्च किया टेलेंट हंट एग्जाम हिम-क्वेस्ट-2025

अंकेश डोगरा Updated Thu, 10 Jul 2025 05:05 PM IST

मिनर्वा शिक्षण संस्थान हिम-क्वेस्ट 2025 के माध्यम से हर छात्र को आगे बढ़ने और अपनी योग्यता दिखाने के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करेगा। वीरवार को टेलेंट हंट एग्जाम हिम क्वेस्ट 2025 लॉन्च किया गया। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार मौजूद रहे। उपायुक्त ने विधिवत रूप से हिम क्वेस्ट 2025 की लांचिंग की। संस्थान के प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल व राकेश चंदेल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में कहा कि मिनर्वा संस्थान का यह सराहनीय कदम है। हिम क्वेस्ट के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिंदगी में जितने भी कठिन परीक्षा की तैयारी करते हो तो असफल होने की संभावना भी ज्यादा होती है, लेकिन उस असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिए। मिनर्वा स्टडी सर्कल के सीएमडी राकेश चंदेल ने बताया कि ने इस परीक्षा में 12वीं कक्षा से प्रथम स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को इनाम स्वरूप स्कूटी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा अन्य बच्चों को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। खास बात यह है कि इस योजना के माध्यम से संस्थान द्वारा 1.5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार और छात्रवृत्ति पुरुस्कार छात्रों को प्रदान करेगा। 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए 100 प्रतिशत छात्रवृति के साथ एप्पल मैकबुक इनाम स्वरूप रखा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें