किक बॉक्सिंग विश्व कप 2025 में में देश के लिए रजत पदक जीतने वाले बिलासपुर के अखिल ठाकुर का गृह जिले में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विश्व कप 7 से 12 अप्रैल तक बैंकॉक में आयोजित हुआ, जिसमें 68 देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अखिल ठाकुर ने 89 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल तक का सफर तय किया। निर्णायक मुकाबले में उनका सामना ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी से हुआ, जहां उन्होंने कड़ी टक्कर दी लेकिन मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए। अखिल इससे पहले एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था। तुर्की, पुर्तगाल, कंबोडिया और थाईलैंड समेत कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके अखिल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। बिलासपुर पहुंचने पर हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, समाजसेवी केके कश्यप,फेडरेशन जिला अध्यक्ष रणजीत कश्यप, सत्यदेव शर्मा, नौणी पंचायत प्रधान निर्मला राजपूत मौजूद रहे, अखिल ठाकुर, कमल, ईशान अख्तर आदि ने उनका स्वागत हार पहना कर किया। लेक व्यू में आयोजित स्वागत समारोह में अखिल ठाकुर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवी केके कश्यप इनामी राशि देकर भी सम्मानित किया।