फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर: मनरेगा बिल में छेड़छाड़ के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

Krishan Singh Updated Wed, 28 Jan 2026 05:48 PM IST

मनरेगा बचाओ अभियान के अंतर्गत झंडूता विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दसलेहड़ा में कांग्रेस पार्टी ने जागरूकता एवं विरोध कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मनरेगा कानून में कथित छेड़छाड़ के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा मजदूरों की तर्ज पर श्रमदान कर केंद्र सरकार के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में मनरेगा बचाओ अभियान के जिला समन्वयक मदन चौधरी और ब्लॉक समन्वयक रिपना कलसाइक विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव विवेक कुमार ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक मदन चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा कानून के साथ छेड़छाड़ कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि गरीब और मजदूर वर्ग के सम्मान और अधिकारों से जुड़ा कानून है। चेतावनी देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की इस मनमानी को कांग्रेस पार्टी कभी भी सहन नहीं करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि ब्लॉक और जिला स्तर के बाद अब पंचायत स्तर तक अभियान को और तेज किया जाए, ताकि मनरेगा मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें