फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यूपी से हरियाणा में हो रही थी हेरोइन की तस्करी, यमुनानगर पुलिस ने तस्कर किया गिरफ्तार

नवीन दलाल Updated Sun, 12 Jan 2025 02:58 PM IST

यूपी के सहारनपुर से यमुनानगर में नशे की तस्करी करने वाले गिरोह एक तस्कर को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 552 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि हेरोइन की सप्लाई यमुनानगर शहर में एक व्यक्ति को करनी थी। जहां से छोटी-छोटी मात्रा में आगे सप्लाई होनी थी। रविवार को डीएसपी राजेश कुमार सीआईए-1 के कार्यालय में प्रेसवार्ता की। डीएसपी के मुताबिक, सीआईए-1 की टीम को सूचना मिली थी कि सहारनपुर से यमुनानगर हेरोइन की तस्करी होनी है। जिसके बाद टीम ने कलानौर नाके पर चैकिंग शुरू कर दी। पुलिस ने नाके से ही एक तस्कर को काबू किया। जिसकी पहचान यूपी के सहारनपुर जिले के गंगोह थानाक्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी इमदाद के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। जिसके पास से 552 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सहारनपुर से यमुनानगर में सप्लाई देने के लिए आया था। डीएसपी ने बताया कि सदर थाना यमुनानगर में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तस्कर को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जाएगी। जिससे पता चलेगा की हेरोइन की सप्लाई यमुनानगर में कहां होनी थी। इसके बाद गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें