फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : यमुनानगर में सनातन धर्म स्कूल में लगाया एनएसएस शिविर, छात्रों को आंखों की सेहत के प्रति जागरूक किया गया

नवीन दलाल Updated Sat, 11 Jan 2025 03:54 PM IST

जगाधरी में सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जगाधरी में चल रहे एनएसएस शिविर के पांचवें दिन छात्रों को आंखों की सेहत के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर आंखों की विशेषज्ञ डॉ. इंदु गुप्ता ने छात्रों को आंखों की देखभाल के लिए उपयोगी सुझाव दिए और उन्हें नियमित रूप से आंखों की जांच कराने की सलाह दी। शिविर के दौरान एनएसएस कार्यकर्ता योगेश ने छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और उत्साह बढ़ाया। इसके अलावा, एनएसएस स्वयंसेवकों ने क्रिकेट, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन खेलों ने छात्रों में टीम भावना विकसित करने के साथ-साथ उनके शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का कार्य किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें