फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का रेट 15 पैस किलोग्राम बढ़ाने को किसानों ने बताया मजाक, सौपा ज्ञापन

यमुनानगर। गन्ने के दाम में मात्र 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी किए जाने से नाराज किसान संगठनों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सोमवार को भारतीय किसान यूनियन सहित संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान संगठनों ने अनाज मंडी गेट जगाधरी पर धरना दिया। धरने में भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान भी शामिल हुए। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जिला सचिवालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि एक दिसंबर तक सरकार ने उनकी मांग पर पुनर्विचार नहीं किया तो दो दिसंबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के आवास पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि गन्ने के भाव में 15 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी को सरकार दिवाली का तोहफा बताकर प्रचारित कर रही है, जबकि किसानों के अनुसार यह उनके साथ मजाक और अपमान है। गन्ने की खेती में खाद, बीज, दवाइयों, डीजल और मजदूरी सहित अन्य लागत लगातार बढ़ रही है। इसके बावजूद किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।किसान नेताओं के अनुसार लाडवा में संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक हुई थी, जिसमें किसान और मजदूर संगठनों सहित 16 संगठन शामिल हुए थे। बैठक में निर्णय लिया गया था कि प्रदेश की सभी चीनी मिलों पर पंचायतें आयोजित कर सरकार को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसी कड़ी में सोनीपत और करनाल के बाद आज यमुनानगर में पंचायत आयोजित की गई। नेताओं ने बताया कि यमुनानगर में निजी चीनी मिल होने के कारण यहां जिला उपायुक्त के स्तर पर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री इसी गन्ना उत्पादक क्षेत्र से संबंध रखते हैं, ऐसे में किसानों को उनसे अधिक उम्मीद थी। उन्होंने पंजाब और हरियाणा में गन्ने के भाव की तुलना करते हुए मुख्यमंत्री से किसानों के सामने आकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। किसान नेताओं का दावा है कि हरियाणा में गन्ने का भाव अब पहले की तरह सबसे अधिक नहीं रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को गांव या शहर में किसानों के साथ खुली बैठक करने की चुनौती भी दी। किसान नेताओं ने कहा कि गन्ने का उचित भाव नहीं मिलने के कारण किसानों का इस फसल से मोहभंग हो रहा है। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले समय में चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना मिलना मुश्किल हो जाएगा। इस दौरान भाकियू नेता हरपाल सुढैल सहित अन्य किसान नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें