कैथल में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने पर किसानों ने शुक्रवार को दूसरे दिन भी मार्केट कमेटी कार्यालय पर तालाबंदी कर दी। इस दौरान किसानों ने सुबह के समय तो तालाबंदी की, लेकिन इसके बाद दोपहर के समय धान की सरकारी खरीद शुरू हुई। किसानों को समझाने के लिए शहर थाना से थाना प्रभारी वीर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे थे।