दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर सोनीपत के सांदल कलां स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक के ट्रेन की चपेट शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस का परिचालन करीब 24 मिनट प्रभावित हुआ, जो सांदल स्टेशन पर खड़ी रही। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। जीआरपी ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। जीआरपी से जांच अधिकारी सरिता देवी ने बताया कि शुक्रवार को नई दिल्ली से चलकर अमृतसर जा रही शान-ए-पंजाब सांदल कलां स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन की टक्कर लगने से करीब 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना ट्रेन के लोको पायलट ने स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मामले से जीआरपी को अवगत कराया। मामले की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक का शव अपलाइन के साथ मिला। इस दौरान शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस सांदल कलां स्टेशन पर खड़ी रही। करीब 24 मिनट के बाद ट्रेन को पानीपत की ओर रवाना कर दिया गया। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मृतक के शरीर पर महरून रंग की कमीज व नीली जींस मिली, अन्य पहचान संबंधी कोई कागज नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखवा दिया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।