फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: दोदवा के ग्रामीणों ने 100 वर्ग गज के प्लॉट वितरण में भेदभाव का लगाया आरोप, दोबारा सर्वे की मांग

शाहिल शर्मा Updated Wed, 15 Oct 2025 05:03 PM IST

गांव दोदवा के ग्रामीणों ने 100-100 वर्गगज के प्लॉट वितरण में भेदभाव का आरोप लगाते हुए जिला परिषद कार्यालय में रोष जताया। ग्रामीणों ने जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ललिता वर्मा को शिकायत देकर प्लॉट मिलने से वंचित पात्र परिवारों के लिए दोबारा सर्वे करवाकर उन्हें योजना में शामिल करने की मांग की। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, ग्रामीण मदन, संदीप, अनिल, सुरेश, कुलदीप, महावीर ने आरोप लगाया कि जिला के जिन गांवों में बीपीएल परिवारों के लिए 100-100 वर्गगज प्लाॅट वितरण के लिए सर्वे हुआ, उसमें भेदभाव किया गया। बीपीएल परिवार के काफी लोग ड्रा में शामिल नहीं किए गए। सरकार जमीनी स्तर पर काम करते हुए सभी पात्र परिवारों को प्लाॅट देने की पहल करें, ताकि वंचित परिवारों को योजना का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने बताया कि केवल दोदवा गांव में करीब 450 बीपीएल परिवारों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था। ड्रा में मात्र 55 परिवारों को योजना में शामिल किया गया। शेष परिवारों को छोड़ दिया गया। उनकी मांग है कि दोबारा सर्वे करवाकर वंचित परिवारों को उनका हक दिलाया जाए। ग्रामीणों ने कहा कि इन परिवाराें से अन्याय सहन नहीं किया जाएगा। अगर जल्द सर्वे पुन: शुरू नहीं हुआ तो बीपीएल परिवार दिवाली के बाद मुख्यालय पर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसके अलावा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, लाडो लक्ष्मी योजना से परिवारों की आर्थिेक मदद का आश्वासन दिया है। अब इन योजनाओं में भी पात्र परिवारों व महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें