भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर संसद में लाने के पीछे सरकार का मकसद वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे करने वाले भू माफियाओं को खत्म करना है। विपक्ष बिना वजह इसे लेकर बवाल कर रहा है। विपक्ष को किसी भी अच्छे काम में सरकार का सहयोग करना चाहिए न कि विरोध के नाम पर राजनीति करनी चाहिए।