हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया द्वारा की गई कथित टिप्पणी को लेकर प्रदेश भर के स्वास्थ्य महकमे में भारी रोष है। इस बयान के खिलाफ मंगलवार को सोनीपत के सरकारी अस्पताल सहित राज्य भर में नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की 'पेन डाउन' हड़ताल कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।