फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में कार के चारों टायर ले गए चोर, सुबह ईंटों पर खड़ी मिली कार

नवीन दलाल Updated Tue, 14 Jan 2025 05:39 PM IST

गोहाना के फव्वारा चौक के पास सड़क किनारे खड़ी कार के चोर रात के समय चारों टायर चोरी कर ले गए। सुबह पीड़ित ने कार को ईंटों पर खड़े देखा तो उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के मुख्य बाजार में मुरली मंदिर के पास रहने वाले मोहित ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को रात के समय फव्वारा चौक के पास सड़क के किनारे खड़ा किया था। उनका घर इससे कुछ दूरी पर है। क्षेत्र में देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। वह जब सुबह उठे तो उन्हें सूचना मिली कि उनकी कार के चारों टायर चोरी कर लिए गए है। पीड़ित ने जाकर देखा तो कार के चारों टायर गायब थे। चोरों ने उनकी कार को ईंटों के सहारे खड़ा कर रखा था। उन्होंने आसपास पता किया, लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद पुलिस को इसकी शिकायत दी गई। फव्वारा चौक के पास कार के टायर चोरी करने की शिकायत मिली है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर मोहन सिंह, प्रभारी, थाना शहर, गोहाना।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें