फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जिला कारागार में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 04:11 PM IST

राष्ट्रीय रत्न गुरुदेव उपेंद्र मुनि महाराज ने बताया कि मनुष्य गलती कर सकता है, लेकिन वह गलती उसका भविष्य तय नहीं करती। भविष्य वही तय करता है कि व्यक्ति अपनी भूल से क्या सीख लेता है, आगे किस मार्ग पर चलता है। आत्मज्ञान, संयम व क्षमा ही जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उपेंद्र मुनि महाराज ने वीरवार को जिला कारागार में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में बंदियों को नशा, क्रोध, हिंसा व नकारात्मकता से मुक्त होकर नए संकल्पों के साथ जीवन जीने का आह्वान किया। कार्यक्रम जेल प्रबंधन की सकारात्मक सुधार-सकारात्मक समाज पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। जिसका उद्देश्य बंदियों के मनोबल को बढ़ाना व उन्हें नई दिशा प्रदान करना है। उपेंद्र मुनि महाराज ने प्रवचनों के माध्यम से बंदियों को जीवन सुधार, आध्यात्मिक जागृति, आत्मविश्वास के मार्ग पर प्रेरित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें