फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: भाषण में मन्नत-मयंक और चित्रकला में दिशु-अमित रहे विजेता

सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को विकसित भारत सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली, मेयर राजीव जैन, विधायक निखिल मदान, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, उप जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीसी कृष्णा खत्री, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह व प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुरथल अड्डा की छात्राओं ने स्वागत गीत से की। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें करीब 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। कोर्ट रोड स्थित हिंदू स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुति और हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की छात्रा के एकल नृत्य ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। विधायक निखिल मदान ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा, अनुशासन और सकारात्मक सोच के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब प्रत्येक व्यक्ति अपने कर्तव्यों का जिम्मेदारी से निर्वहन करे। जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति दायित्व समझने और सेवा भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए समाज के सभी वर्गों, विशेषकर युवाओं की भागीदारी जरूरी है। मेयर राजीव जैन ने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। इससे पहले उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पेंटिंग का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें