फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांच दिन से घायल मोर की सेवा कर रहा सोनीपत का परिवार

सोनीपत के हरसाना का एक परिवार 5 दिन से घायल पक्षी का इलाज करवाकर घर में उसकी सेवा कर मानवता का धर्म निभाकर मिसाल पेश कर रहा है। रघबर दयाल के खेत में कार्य करने वाले सुरजीत कुमार का कहना है कि शुक्रवार को खेत में काम करते समय उन्हें एक मोर का बच्चा मिला। बच्चों ने देखा कि इसकी टांग की हड्डी टूटी हुई थी, यह चलने में बिल्कुल असमर्थ था। सुरजीत पक्षी को लेकर सिविल लाइन स्थित पक्षी विहार लेकर पहुंचे। सुरजीत का परिवार 5 दिन से पक्षी का इलाज करवाकर घर पर उसकी सेवा में कार्यरत है। उन्होंने बताया कि अब यह पक्षी थोड़ा चलने में समर्थ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें