मयूर विहार में वोल्टेज कम होने व बिजली के तार बार-बार जलने के विरोध में गढ़ी ब्राह्मणान स्थित बिजलीघर के बाहर लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों को बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, जोगिंद्र मलिक, सतीश, टिंकू, प्रदीप व संदीप ने कहा कि लगातार वोल्टेज कम आने व लोड बढ़ने के कारण बार-बार बिजली के तार जल रहे हैं। कई बार प्रशासन अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं। नया ट्रांसफार्मर लगाने की बात हुई थी, अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद उपमंडल अभियंता प्रदीप खोखर मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पांच दिन में ट्रांसफार्मर लगा दिए जाएंगे जो तार जल गए उसको अभी नए बदल दिए जाएंगे। इस पर लोगों ने चेतावनी दी कि अगर पांच दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो बिजली घर के गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा।