सोनीपत में यमुना के मीमारपुर घाट, रोहट नहर, बड़वासनी नहर के साथ-साथ कबीरपुर, बाबा कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, कालूपुर चुंगी, एटलस के राम मंदिर, सब्जी मंडी, श्रीनगर कॉलोनी, राई, बढ़मलिक, कुंडली सहित विभिन्न जगहों पर बनाए गए छठ घाटों पर सूर्य अर्घ्य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नहाय खाय से शुरू हुआ यह चार दिवसीय पर्व सुबह के अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ। व्रतियों ने 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद पारण किया। पूर्वांचल जन कल्याण समिति की ओर से विभिन्न घाटों पर छठ पूजा को लेकर भव्य इंतजाम किए गए थे।