मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा का जन-जन बोल रहा है कि बीसी समाज के बेटे ने काम करके दिखाया है। यह तो ट्रेलर है, हम कांग्रेस को 4 अक्तूबर को मतगणना के बाद फिल्म दिखाने का काम करेंगे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि हुड्डा साहब आपको भी गैस सिलिंडर 500 में लेना है तो बीपीएल कार्ड बनवा लें। हम कांग्रेस को दिखाएंगे कि राज कैसे चलाते हैं।