सोनीपत के कुंडली क्षेत्र में पेट्रोल पंप लूट के मामले में शामिल बदमाशों का पीछा करते हुए पुलिस ने रेवली के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली मारकर काबू कर लिया। यह बदमाश हाल ही में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हुए थे, जिसमें उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारी और एक ट्रक चालक को गोली मारी थी। पेट्रोल पंप लूट की घटना के बाद सीआईए की टीम ने अपराधियों का पता लगाने के लिए सघन जांच शुरू की। गुरुवार रात रेवली के पास बदमाशों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मौके पर जुटी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बदमाश संगठित गिरोह से जुड़े हो सकते हैं और अन्य आपराधिक मामलों में भी संलिप्त हैं। उनकी पहचान की जा रही है।