फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में मेडिकल स्टोर के बाहर कार में रखकर बेच रहा था प्रतिबंधित दवाएं

नवीन दलाल Updated Fri, 08 Nov 2024 01:53 PM IST

सोनीपत में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने गांव बैंयापुर में छापा डालकर मेडिकल स्टोर संचालक की कार से प्रतिबंधित दवाएं बरामद की है। दवाओं को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में ड्रग कंट्रोलर को साथ लेकर कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव बैंयापुर में मेडिकल स्टोर संचालक प्रतिबंधित दवाएं बेच रहा है। जिस पर तुरंत टीम तैयार की गई। मामले में ड्रग कंट्रोलर को साथ लेकर छापा डाला गया। टीम ने मेडिकल स्टोर के अंदर जांच की तो वहां कोई आपत्तिजनक दवा नहीं मिली। जिसके बाद सूचना देने वाले ने टीम को बताया कि मेडिकल स्टोर के बाहर खड़ी कार के अंदर प्रतिबंधित दवाएं है। जिस पर टीम ने संचालक की कार को खुलवाकर जांच की तो उसके अंदर से प्रतिबंधित दवाएं मिली।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें