फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई दिन से घरों में पड़ा कूड़ा, डस्टबिन लेकर निगम कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधि

सोनीपत। वार्ड नंबर 21, 19 और 16 में घरों से समय पर कूड़ा नहीं उठाए जाने के विरोध में बुधवार को जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने डस्टबिन लेकर प्रदर्शन किया। जिला पार्षद संजय बड़वासनी, निगम पार्षद राजेश मलिक और अनुराग जैन ने निगम की सफाई व्यवस्था पर रोष जताते हुए नियमित रूप से हर घर से कूड़ा उठाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कई-कई दिन तक घरों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इससे लोगों को घरों में ही कूड़ा जमा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। विशेष रूप से महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था के लिए पर्याप्त संख्या में कूड़ा उठाने वाले वाहन उपलब्ध नहीं हैं। कई वाहनों पर सहायक भी नहीं लगाए गए हैं। जिन वाहनों पर सहायक मौजूद हैं, उनमें से कुछ सहायक घरों से कूड़ा उठाने के बजाय वाहन में ही बैठे रहते हैं। उन्होंने मांग की कि हर कूड़ा उठाने वाले वाहन पर पर्याप्त सहायक लगाए जाएं और सहायक घर-घर जाकर कूड़ा उठाकर वाहन में डालें। इससे लोगों को राहत मिलेगी और नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित हो सकेगा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने वार्डवार सफाई कर्मचारियों की संख्या सार्वजनिक करने और स्वीकृत पदों को भरने की भी मांग की। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने और लोगों की समस्या का समाधान कराने की मांग को लेकर निगम कार्यालय पहुंचे हैं। अधिकारियों ने उन्हें एक-दो दिन में पर्याप्त संख्या में कूड़ा उठाने वाले वाहन उपलब्ध कराने तथा हर घर से नियमित कूड़ा उठाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें