प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ भारतीय सेना की महिला अधिकारियों पर सोशल मीडिया के माध्यम से विवादित टिप्पणी करने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। गांव जठेड़ी के सरपंच और हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन की शिकायतों पर अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। अली खान पर सोशल मीडिया के जरिए सेना की महिला अधिकारियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जठेड़ी के सरपंच योगेश ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 152, 196(1), 197(1) और 299 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।