फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व योग दिवस को लेकर गोहाना में शुरू हुई तैयारियां

Nivedita Updated Mon, 18 May 2026 09:32 AM IST

आगामी विश्व योग दिवस को लेकर गोहाना में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला योग समन्वयक डॉ. विनोद के संयोजन और मार्गदर्शन में सोमवार से स्वास्थ्य विभाग और स्कूलों के फिजिकल एजुकेशन कर्मियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। इस दौरान योग आचार्य राम निवास ने सभी प्रतिभागियों को पूरा योग प्रोटोकॉल अभ्यास करवाया और अलग-अलग योग आसनों व प्राणायाम की जानकारी दी। डॉ. विनोद ने बताया कि 18 मई से 20 जून तक लगातार योग दिवस को लेकर योग प्रोटोकॉल अभ्यास अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत स्कूलों, गांवों और सरकारी संस्थानों में लोगों को योग से जोड़ा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग विश्व योग दिवस में भाग ले सकें। 18, 19 और 20 मई को शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों की विशेष ट्रेनिंग भी होगी। ट्रेनिंग लेने वाले कर्मचारी आगे स्कूलों और गांवों में लोगों को योग का अभ्यास करवाएंगे। योग विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और कई बीमारियों से बचाव होता है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे रोजाना योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और विश्व योग दिवस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें