फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में जिला फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ी लगा रहे जीत का जोर

नवीन दलाल Updated Sat, 11 Jan 2025 03:55 PM IST

सोनीपत में जैन बाग कॉलोनी स्थित एसएम हिंदू फुटबॉल अकादमी के मैदान में शनिवार को जिला स्तरीय अंडर-20 फुटबॉल प्रतियोगिता के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिसमें विभिन्न विभिन्न खिलाड़ी अपनी टीम की जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। फुटबॉल प्रतियोगिता सोनीपत फुटबॉल संघ की तरफ से आयोजित कराई जा रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ में संघ के अध्यक्ष कुलदीप सोलंकी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला फुटबॉल संघ के महासचिव नरेश मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की छह टीमों ने भाग लिया है। प्रतियोगिता में सभी मुकाबले नॉकआउट खेले जा रहे हैं। जिला प्रतियोगिता के चयनित 18 उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय अंडर-20 फुटबॉल प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में वर्ष 2006 से 2009 के बीच जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। साथ ही विजेता व उपविजेता को ट्रॉफी व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, मोहित दहिया व आशीष त्यागी को समन्यवक की भूमिका निभा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें