फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुण्यतिथि पर याद किए गए भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री, सोनीपत में पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने दी श्रद्धांजलि

सोनीपत में सुभाष चौक के पास स्थित कांग्रेस भवन में देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादा जीवन उच्च विचार की प्रतिमूर्ति थे। उनके कार्यों में स्वाभिमान, ईमानदारी, मितव्ययता, कर्मठता के कड़े मानदंड थे। जिनका पालन उन्होंने जीवन भर किया। उनके बेटे हरिकिशन शास्त्री मेरे साथ संसद के सदस्य रहे हैं। उन्हें लाल बहादुर शास्त्री की पत्नी ललिता से मिलने का मौका मिला था। मुलाकात के दौरान उनकी पत्नी ललिता ने बताया था कि लाल बहादुर शास्त्री जब रेल मंत्री थे तो उनके कार्यकाल में रेल हादसा होने के कारण उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। धर्मपाल मलिक ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने राजनीति के माध्यम से सदैव लोक कल्याण के कार्य किए थे। आज के राजनीतिज्ञों को उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए। जिससे समाज को बेहतर दिशा में ले जाया जा सके। उन्होंने देश के दूसरे प्रधानमंत्री के रूप में वर्ष 1964 में कार्यभार संभाला था। उन्होंने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें