फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नेशनल हाईवे-44 पर गांव राई के पास शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली के विश्वास नगर निवासी राजकुमार की कार अचानक धधक उठी। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए खिड़की से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ मच गई और देखते ही देखते कार पूरी तरह आग की लपटों में घिर गई। राजकुमार अपनी कार से सोनीपत की ओर आ रहे थे। राई के सामने अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा। उन्होंने तुरंत वाहन रोका, लेकिन तभी आग भड़क उठी। जैसे ही आग तेज हुई राजकुमार ने खिड़की से कूदकर खुद को बाहर निकाल लिया। कार में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत राई थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें