फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गन्नौर में मुख्य बाजार में भीषण आग, हरियाणा जनरल स्टोर के तीन मंजिला भवन में भारी नुकसान

गन्नौर के रेलवे रोड स्थित मुख्य बाजार में मंगलवार रात उस समय हड़कंप मच गया जब हरियाणा जनरल स्टोर में अचानक भीषण आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान की तीनों मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद कर बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही गन्नौर, बड़ी और सोनीपत से करीब छह दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। फायर कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए और काफी देर बाद लपटों को सीमित क्षेत्र तक रोकने में सफलता प्राप्त की। आग पर सात घंटे में काबू पाया। फायर ब्रिगेड के त्वरित एक्शन से पास की दुकानों तक आग फैलने से रोकी जा सकी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि, हरियाणा जनरल स्टोर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट को हादसे की वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गन्नौर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभाली। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित किया और दमकल विभाग के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। सात घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। व्यापार मंडल प्रधान संदीप सिंघल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और प्रशासन से प्रभावित व्यापारी को उचित सहायता देने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह घटना बाजार के लिए एक बड़ी क्षति है और प्रशासन को तुरंत राहत उपाय सुनिश्चित करने चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें