सोनीपत में नेशनल हाईवे-44 पर एक बार फिर अपराध की नई मिसाल सामने आई है। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी के निकट एक शख्स का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के दिवाकर के रूप में हुई है, जिसकी अज्ञात हमलावरों ने क्रूरता से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची। सोनीपत क्राइम ब्रांच की कई टीमें भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गईं। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने दिवाकर के परिजनों को सूचित किया। मृतक मध्य प्रदेश का निवासी था और फिलहाल कारणों का पता नहीं चला है कि वह यहां क्या कर रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है।